‘टर्न अराउण्ड इंडियाः 2020- सरमाउन्टिंग पास्ट लीगेसी’ का विमोचन

देश—विदेश

नई दिल्ली। आम जनता को आर्थिक विषयों पर जागरुक बनाने वाली पुस्तक ‘टर्न अराउण्ड इंडियाः 2020-सरमाउन्टिंग पास्ट लीगेसी’ का विमोचन 10 फरवरी को सांसद एवं भारत सरकार में स्थायी रक्षा समिति के चेयरपर्सन जुअल ओराम के द्वारा किया गया। पुस्तक को आर.पी. गुप्ता द्वारा लिखा गया है। पुस्तक नई नौकरियों के सृजन एवं सार्वजनिक आय बढ़ाने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के सुधार हेतु व्यवहारिक विकल्पों पर रोशनी डालती है, साथ ही महामारी के चलते आए आर्थिक संकट से उबरने के लिए संरचनात्मक, वित्तीय एवं मौद्रिक सुधारों पर भी जानकारी देती है।

‘टर्न अराउण्ड इंडियाः 2020’ गुप्ता के अनुभवों की अंतरंग कथा है, जो बताती है कि कैसे उन्होंने कड़ी मेहनत और पक्के इरादे के साथ सफलता हासिल की। हिमालय प्रकाशन सदन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक भारत को एक जीवंत अर्थव्यवस्था में बदलने तथा दुनिया के सबसे विकसित देशों में शामिल करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर रोशनी डालती है। पुस्तक भारत के आर्थिक इतिहास पर चर्चा करती है, क्षमताओं और कमज़ोरियों को पहचान कर सुधारात्मक कार्यों के महत्व पर ज़ोर देती है।

यह सामाजिक-राजनैतिक पहलुओं पर बात करती है, जो देश की नीतियों एवं विनियमों को प्रभावित करते हैं। यह भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव के लिए अर्थव्यवस्था के समाजवादी माॅडल तथा औपनिवेशिक कानूनों के अतीत की विरासत को आगे बढ़ाने की अनुशंसा देती है। यह विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के साथ विकास के ग्राफ को उपर उठाने पर ध्यान केन्द्रित करती है ताकि भारत निर्यात को बढ़ावा दे सके और कारोबार घाटे को कम किया जा सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments