उत्तर प्रेदश विधानसभा चुनावों में राष्ट्र निर्माण पार्टी का आगाज

नोएडा। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियों के विरूद्ध राष्ट्र निर्माण पार्टी एक सशक्त विकल्प के रूप में भाग लेगी। यह घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आनंद कुमार, जिन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं मध्य प्रदेश एवं गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, आसाम एवं दिल्ली में दी हैं, ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। डा. कुमार ने कहा कि ‘‘सबकी उन्नति में अपनी उन्नति’’ यह हमारे राजनैतिक दर्शन का आधार है। जबकि अधिकांश राजनेता व पार्टियां अपना या अपनों के विकास में लगे हुए हैं। आप अपने आसपास दृष्टि घुमाकर देख लें, आपको पता लग जाएगा कि एमएलए, एमपी या मंत्री बनने के बाद किसने कितना विकास किया है। जैसा कि राष्ट्रª निर्माण नाम से ही स्पष्ट है कि हम राष्ट्रª हित के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। ऐसे कोई भी कार्य जिससे की देश की उन्नति बाधित होती हो, हम नहीं करेंगे।

डा. कुमार ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारे लिए काशी ज्ञान की नगरी है, अयोध्या कर्म की नगरी है व मथुरा उपासना (भक्ति) की नगरी है। इस रूप में हर व्यक्ति को शिक्षित, पुरूषार्थी एवं आध्यात्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों से संपन्न बनाना राष्ट्रª निर्माण पार्टी की प्राथमिकता होगी। उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार नवयुवक हजारों की संख्या में लखनऊ में प्रतिदिन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। वर्तमान व पूर्व सरकारों की गलत आर्थिक नीतियों के चलते उद्योग-धंधे, फैक्ट्रिªयां बर्बादी के कगार पर हैं तथा शिक्षित-अशिक्षित युवा बेरोजगार हो रहे हैं। राष्ट्र निर्माण पार्टी इन बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार की गारंटी देती है। इसके लिए स्वदेशी उद्यमियों, व्यवसायियों, व्यापारियों को संरक्षण देंगे एवं उन्हें संवर्धित करेंगे। कृषि, बागवानी, औषधीय पौधे, जंगल तथा जल का संरक्षण कर इन पर आधारित उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएंगे। कौशल विकास एवं तकनीकी विकास हेतु प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

ठाकुर विक्रम सिंह संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा, न्याय तथा चिकित्सा हर व्यक्ति का अधिकार है। अतः 12वीं तक की शिक्षा, अति गंभीर रोगों को छोड़कर अन्य रोगों की चिकित्सा, कंपनी आदि के विवादों को छोड़कर न्याय व्यवस्था राज्य सरकार के व्यय पर उपलब्ध कराई जाएगी। प्राइवेट शिक्षा संस्थानों द्वारा अनावश्यक वसूली जा रही फीस, बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि, सरकारी कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। विधायकों तथा सांसदों को दी जाने वाली पेंशन की व्यवस्था समाप्त की जाएगी। ‘‘संरक्षित प्रकृति एवं मानव के केंद्रित विकास’’ यह हमारा विकास का माडल है।

पर्यावरण को बिना क्षति पहुंचाए प्रकृति का संदोहन करना तथा मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आत्मिक उन्नति को सुनिश्चित करना यह हमारी शासन व्यवस्था का मुख्य कार्य होगा। जबकि सारी पार्टियां व उनकी सरकारें भौतिक अथवा आर्थिक विकास को ही प्राथमिकता देती हैं। साथ ही यदि पार्टी सत्ता में आती है तो गौहत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। गौशालाएं खोली जाएंगी। वहां से प्राप्त होने वाला दूध आसपास के ग्रामों के बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा। गोबर से बायोगैस व आर्गेनिक खेती प्रारंभ की जाएगी। नशाखोरी को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। शिक्षा का स्वदेशीकरण किया जाएगा, जिसमें संस्कृत सहित सभी भारतीय भाषाओं को प्रमुखता दी जाएगी तथा आर्य सनातन संस्कृति के जीवन मूल्यों को सम्मिलित किया जाएगा। इसी प्रकार मदरसों का भारतीयकरण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत मदरसों में सर्वधर्म-समभाव, धर्मनिरपेक्षता, भारतीय संविधान के प्रमुख तत्व, मानव अधिकारों की जानकारी तथा विभिन्न धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन कराया जाएगा।

प्रेस वार्ता में पार्टी के डा. कुमार राजेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोज गुलाटी राष्ट्रीय महासचिव, सतपाल कालरा उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, दानवीर विद्यांलकर कोषाध्यक्ष, वीरेन्द्र सूर्यवंशी महासचिव दिल्ली प्रदेश, संजीव गोस्वामी प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश उपस्थित रहे और यह कहा कि राष्ट्रª निर्माण पार्टी का प्रयत्न होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था स्वच्छ राजनीति के माध्यम सृे लागू करना, जिससे उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके। आम जनता से अनुरोध है कि राष्ट्रª निर्माण पार्टी के प्रत्याशियों का चयन कर अपने सपनों के उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button