दिल्ली में एस.डी.जी द्वारा नेशनल कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली। 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिन को विश्व भर में मनाया जा रहा है। भारत देश में संयुक्त राष्ट्र के एस.डी.जी. (सतत विकास लक्ष्य) के अंतर्गत काम कर रही एक सामाजिक संस्थान एस.डी.जी.चौपाल के द्वारा आज राजधानी दिल्ली में एस.डी.जी ने नेशनल एम्बेसेडर श्री संजय राय, शेरपुरिया के सानिंध्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों और जिल्लो के लिए 10 एस.डी.जी. एम्बेसेडर की नियुक्ति की गई। जिसमे दिल्ही उपराज्य के लिए श्रीमती माधवी व्यास को चिन्हित किया गया, जो दिल्ही-एन.सी.आर. की जिम्मेदारी संभालेगी। साथ में दिल्ही के अलग अलग जिल्लो में से उतरी दिल्ही का दायित्व दिल्ही यूनिवर्सिटी की देशबंधु कोलेज के होनहार प्राध्यापिका डॉ. मीनाक्षी सिंह को नियुक्त किया गया।

इसके अलावा झारखण्ड राज्य के लिए डॉ. निखिल चन्द्र दास को दायित्व दिया गया और उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल में युवा एम्बेसेडर के रूप में सुप्रसिध्ध नृत्यांगना और विश्व रेकोर्ड विजेता सोनी चौरसिया को नियुक्त किया गया।

साथ में ही बनारस से एम्.एन.पांडे, प्रयागराज से एडवोकेट वीरेन्द्रनाथ उपाध्याय, मऊ से इंदु प्रकाश सिंह, गाजीपुर से संजीव कुमार सिंह, कुशीनगर से संतोष सिंह और लखनऊ से नामांकित पत्रकार संजय तिवारी को जिल्ला एम्बेसेडरके रूप में नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.डी.जी.चौपाल के अध्यक्ष श्री दीपक द्विवेदी जी ने की थी और अमेरिका से डॉ. राजू ख़ास उपस्थित रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button