डॉ. जौली ने सड़क हदसे में पैर खो चुके राजेंद्र सिंह को भेंट की व्हीलचेयर

दिल्ली । 29 नवंबर 2021 को डिफेंस कॉलोनी में नौकरी कर अपने घर लौट रहे, गरीब संगम विहार निवासी राजेंद्र सिंह को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजेंद्र सिंह का दाहिना पैर पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस द्वारा एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। शरीर में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए डाक्टरों की टीम ने इनकी जॉन तो बचा ली, लेकिन दाहिना पैर काटना पड़ा। जिसके चलते यह व्यक्ति जीवन भर के लिए विकलॉग हो गया। पत्नी अनेक वर्ष पूर्व पहले ही मानसिक संतुलन खोने के कारण लापता हो गई थी। और अब परिवार में राजेंद्र सिंह के साथ बेटी रश्मी व बेटा अभिषेक कुशवाहा हैं।

पूर्व भाजपा ‘‘संगम विहार-देवली विधायक’’ व दिल्ली स्ट्डी ग्रुप (गैर सरकारी संस्था) अध्यक्ष डॉ. विजय जौली ने विकलांग राजेंद्र कुमार की दयनीय हालात देखते हुए, आज नववर्ष के पहले दिन, उनके निवासः एल-1, म.नं0 2126, गली नं0 10, संगम विहार, नई दिल्ली-80 पर जा कर, उन्हें एक स्टील की व्हीलचेर भेंट की। इससे राजेन्द्र कुमार के चेहरे पर खुशी के ऑसू व मुस्कान आज देखने को मिली।

परोपकारी कार्य से नववर्ष 2022 की शुरूआत करते हुए भाजपा नेता डॉ. जौली ने अपने संबोधन में आज के युवकों को सड़कों पर संयम से मोटरसाईकल, कार, ट्रक व टैम्पू इत्यादि चलाने की अपील की। रोड रेंज व तेज रफ्तार से बचें। खुद को बचाएं। तथा दूसरोें को दुर्घटनाग्रस्त कर अपाहिज न बनाएं।

इस अवसर पर अनेक स्थानीय नागरिक सर्वश्री पूर्व निगम पार्षद मूलचंद शर्मा, संगम विहार भाजपा अध्यक्ष संजीव भड़ाना, महामंत्री बृजपाल उपाध्याय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिलावर सिंह व विजय सेहगल, दक्षिण दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री गंभीर सिंह राजौरा, छठपूजा आयोजक राम अध्योध्या प्रसाद, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, दक्षिण दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद तौकीर मंसूरी, रामसरन राजपूत, सुरेंद्र यादव, शैलेश कुमार, शालू कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button