डा. मशहूर गुलाटी की द कपिल शर्मा शो में होगी वापसी

मुंबई। कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जाता है। शो काफी समय से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।

शो में कपिल शर्मा के अलावा कृष्णा अभिषेक, कीकू शरदा, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह और चंदन प्रभाकर जैसे कमेडियन काम कर रहे हैं।

शो में सुनील ग्रोवर को लेकर कमी को महसूस करते हैं। फैंस की यह कमी जल्द पूरी हो सकती है। खबर है कि कपिल शर्मा शो में एक बार फिर सुनील ग्रोवर वापसी हो सकती है।
खबरों के अनुसार शो के प्रोड्यूसर सलमान खान दोनों के बीच सुलह कराने में लगे हैं।

सलमान खान की सुनील ग्रोवर से अच्छी बॉन्डिंग है, सुनील ग्रोवर, सलमान की फिल्‍मों नजर आते हैं।

सलमान खान प्रोड्यूसर होने के नाते चाहते हैं कि सुनील फिर से कपिल शर्मा शो में चाहते हैं। द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर डॉक्‍टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाते हैं।

लेकिन कपिल शर्मा से कुछ विवाद होने के बाद वह शो से हट गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button