कंगना रनौत पहले नास्तिक थीं, ‘कुंडलिनी योग’ के कारण हिंदू धर्म में हुआ विश्वास

मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल में कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह हिंदू धर्म में विश्वास रखती हैं लेकिन वह बचपन में नास्तिक थीं।

इस मुदृदे पर यूजर से पूछे जाने पर कंगना ने बताया आखिर ऐसा कैसे हुआ। कंगना ने बताया है कि कुंडलिनी योग एक ऐसी विद्या है जिसके बारे में नास्तिक लोग भी काफी उत्सुक रहते हैं।

कंगना ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि बहुत अच्छी तरह से व्याख्या की गई है। जब मैं बड़ी हो रही थी तब नास्तिक थी, विज्ञान की पढ़ाई कर रही थी।

कुंडलिनी एक ऐसा कारण था जिसकी वजह से मेरा हिंदू धर्म में विश्वास करने लगी।


हालांकि कंगना ने एक यूजर ने पूछे गए सवाल कि आखिर उन्हें बचपन में कैसे पता चला कि वह नास्तिक हैं? के जवाब में कंगना ने लिखा कि मेरे दादाजी एक नास्तिक थे और उन्होंने ही मेरे दिमाग में यह धारणा डाली थी।

वह काफी पढ़े-लिखे और सफल व्यक्ति थे। उनके पास काफी तेज बुद्धि थी जिसके कारण वह भगवान और धर्मों पर वाद-विवाद करते थे।

वह लोगों को विज्ञान को अपनाने के लिए कहते थे। उन्होंने अपने तर्को से भगवान और विज्ञान को अलग कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button