ठंड व ठिठुरन से जन जीवन अस्त व्यस्त, ले रहे अलावा का सहारा

(मिहींपुरवा / बहराइच)। घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड से आम जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते—दो एक सप्ताह से सूरज क़ी लुकाछिपी के साथ दिनभर बदली छाई रही, जिसके कारण ठंड में काफी बढोतरी हो गया है।

इसके चलते दिनभर सड़कों पर एवं कार्यालय में सन्नाटा बना रहा, जिन्हें बहुत जरूरी काम था वे ही घरों से बाहर निकले। पिछले दो दिनों से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने शुरू हो गई है। सुबह घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में लोग घरों में ही दुबके रहना बेहतर समझा।

कोहरा सुबह 11 बजे तक बना रहा। आसमान में बादल छाये रहे। दिनभर धूप नहीं निकल रही है। तेज ठंडी हवाएं भी चलती रही। इसके कारण ठंड और बढ़ गई। इसका असर कार्यालयों और लोगों के स्वास्थ्य पर पड रहा है और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी भीड देखने को मिल रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालय पर भी सन्नाटा बना रहा। शाम होते ही एक बार फिर घना कोहरा छा जाता है, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शाम होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया क्योंकि तहसील प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था की जाती है इसकी जानकारी हमने लेखपाल रवि वर्मा मिहींपुरवा लेखपाल शुक्ला से की उन्होंने हमको जानकारी दी कुछ चिन्हित जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी है। ठंड और बढ़ने पर और कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड से जनजीवन काफी परेशानी का सामना कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button