सपा से गठबंधन पर ओवैसी की शर्त, डिप्टी सीएम हो मुस्लिम

लखनऊ। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सपा से गठबंधन लेकर अपनी शर्त ठोक दी है। ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-ए-मुस्लमीन (एआईएमआईएम) ने ओवैसी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी यूपी में गैर भाजपा सरकार बनने पर भागीदारी मोर्चे के किसी वरिष्ठ मुस्लिम विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाये तो उनकी पार्टी और मोर्चे का सपा से गठबंधन हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर ओवैसी अभी कुछ ही दिन पहले मुरादाबाद में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले और संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विचार विमर्श किया था।

ओवैसी अगस्त की शुरूआत के अपने दौरे में प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और आसपास के अन्य जिलों में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके अलावा इसी दौरान वह बुद्धिजीवियों के अलग-अलग समूहों से भी मिलकर बातचीत करेंगे।

इनमें खासतौर पर मुस्लिम, दलित व पिछड़े वर्ग के वकील, अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर व अन्य प्रेाफेशनल लोग शामिल होंगे। बता दें कि मोर्चे के संयोजक ओम प्रकाश राजभर पहले ही कह चुके हैं कि अगर उनके मोर्चे की सरकार बनती है तो प्रदेश में हर साल एक नया मुख्यमंत्री होगा यानि पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश में पांच मुख्यमंत्री होंगे।

ओवैसी ने साफ किया है कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी या मोर्चे का कोई गठबंधन नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जो भी इस जहाज पर सवार होता है वह खुद भी डूब जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button