योगा करने से पहले और बाद में इन बातों ध्यान रखना कितना जरूरी हैं

विचार—विमर्श

जीवन में योग करना बहुत जरूरी है। योग से सेहत को बहुत ही लाभ मिलता है। नियमित योग करने से दिमाग को शांति और तनाव कम होता है। लेकिन योग करते समय कुछ बातों को धान रखना बहुत जरूरी है। शारीरिक और मानसिक व्यायाम के रूप में योग पूरी दुनिया में काफी तेजी से मनाया जा रहा है। भारत में प्राचीन काल से ही लोग योग करते आए हैं। योग के लिए नियम और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। नियमित रूप से और सही तरीके से योग करना सेहत के लिए न सिर्फ फायदेमंद होता है बल्कि घातक बीमारियों को खत्म करने में भी मदद भी करता है।

शुरुआत कैंसे करें

पहले हल्के आसन से योगासन की शुरूआत करनी चाहिए। पहले से प्रैक्टिस के बावजूद भी आसान योगासन शुरूआत करना चाहिए। शारीरिक रूप से तैयार होकर येाग करना चाहिए नहीं तो तो चोट लगने का डर रहता है।

क्या है सही समय

योग करने का सही समय सूरज उगने से पहले और सरज डूबने के बाद किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन दिन में योग नहीं करना चाहिए। सुबह के समय योग करने से अधिक लाभ होता है। मगर फिर भी अगर किसी कारण से सुबह योग नहीं कर पाएं तो शाम या रात को खाना खाने से आधा घंटा पहले योग कर लेना चाहिए। लेकिन यह ध्यान होना चािहए कि पेट भरा न हो। इसलिए भोजन करने के 3-4 घंटे बाद और हल्का नाश्ता लेने के 1 घंटे बाद आप योगासन करें।

ठंडा पानी न पीएं

योग करते समय बीच में ठंडा पानी पीना खतरनाक हो सकता है। योग के दौरान शरीर गर्म हो जाता है। ऐसे में ठंडा पानी पीने से सर्दी जुकाम, कफ और एलर्जी हो सकती है। इसलिए योगासन के समय और बाद में नार्मल पानी ही पीना चाहिए।

खराब स्वास्थ्य में न करें

अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं है, पूर्ण रूप से स्वास्थ्य नहीं हैं तो योग न करें। योग करने के दौरान कभी भी बाथरूम नहीं जाना चाहिए बल्कि अपने शरीर का पानी पसीने के रूप में बाहर निकलना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि लोग योग करने के लिए टीवी या कोई किताब पढ़ने लगते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए बल्कि योग हमेशा किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए योग कर रहें तो भी एक्सपर्ट के सलाह से ही करें।

तुरंत न नहाएं

योग करने के बाद तुरन्त नहीं नहाना चाहिए। योग करने के कुछ देर बाद स्नान करें। क्योकि इससे किसी भी व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर गर्म हो जाता है और आप एकदम से नहाने से सर्दी.जुकाम, बदन दर्द जैसी तकलीफ हो जाती है। इसलिए योग करने के एक घंटे बाद ही नहाना चाहिए।।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
CBD for sale
2 years ago

Informative article, just what I needed.