फरार दीप सिद्धू साहित चार पर एक-एक लाख रुपए का इनाम

नई दिल्ली। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर निशान साहिब का झंडा फहराने और हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह सहित चार लोगों पर एक-एक लाख रूपए का इनाम घोषिता किया है। दीप सिद्धू कीे गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू , गुरजोत सिंह, जुगराज सिंह और गुरजंत सिंह-चारों पर एक लाख का इनाम रखा है। इसके अलावा बूटा सिंह, जजबीर सिंह, इकबाल सिंह और सुखदेव सिंह की जानकारी देने वालों को 50-50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
बताते चले कि 26 जनवरी को जिस समय दिल्ली में हिंसा हो रही थी। तब दीप सिद्धू लाल किले में मौजूद था और भीड़ के बीच भड़काऊ भाषण दे रहा था और बाद में फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मा रही है।

Related Articles

Back to top button