तेज़ रफ़्तार अम्बेसडर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर भागने के चक्कर मे अम्बेस्डर गिरी नहर में
घोसी (मऊ) । स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के मानिकपुर असना निवासी विनोद उम्र 25 अपनी मोटर साईकिल से अपनी रिश्तेदारी नगरा से अपने घर लौटने के लिये निकला।
उक्त बाईक सवार युवक घोसी मझवारा मार्ग पर मझवारा के समीप लुदुहीं स्थित छोटी नहर के पास पहुंचा ही था कि घोसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एम्बेस्डर कार ने उसकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी व अनियंत्रित होकर छोटी नहर में जा गिरी।
उधर टक्कर लगने के बाद बाईक सवार उछलकर दूर जा गिरा व गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण व राहगीर इकट्ठा हो गये व कार से उतरकर भाग रहे कार चालक को दौडाकर पकड लिया व जमकर धुनाई कर दी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने कार व उसके चालक को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई।




