14 वर्षीया लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

संवाददाता/बहराइच। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के चिकनिया गांव मे गुटखा खाने से मना करने पर एक 14 वर्षीया नाबालिक लड़की मुस्कान ने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीया मुस्कान पुत्री आफताब आलम निवासी चिकनिया को गुटखा खाने की आदत थी।

इसके लिए उसकी माँ हमेशा मना किया करती थी। माँ ने जब गुटखा खाने से मना किया तो मुस्कान गुस्से में आकर कमरे में घुस गयी। माँ घर के काम में लग गयी।

मुस्कान कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टा फंसा कर लटक गयी। परिजनों को शक होने पर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मुस्कान लटकी हुई थी।

परन्तु सांसे चल रही थी। लोग स्थानीय डाक्टर के यहां ले गये। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका।

मुस्कान का पिता मुम्बई मे काम करता हैं। इस सीमावर्ती क्षेत्र मे गुटखे व नशीले पदार्थों के चलन से अक्सर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लेकिन सरकार इस पर ध्यान कोई नहीं दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button