निरालानगर में मनाया गया महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस

सुलतानपुर: 10 जून 2021 को भारत देश के राष्ट्र रक्षक राष्ट्र वीर चक्रवर्ती संम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के विजय दिवस पर अखण्डनगर के निरालानगर के महाराजा सुहेलदेव पार्क में एक संगोष्ठी आयोजित कर महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलित किया गया।

तत्पश्चात अनिल राजभर ने अपने सम्मबोधन में समाज में पनपी बुराईयों पर लोंगों का ध्यान आकृष्ट करते हुये कहा कि समाज में पनपी आपसी द्वेष, बैमनष्यता को त्यागकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढें और साथ-साथ में देश जिस कोविड महामारी से गुजर रहा है।

उससे भी बंचे सोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुये महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के इतिहास से प्रेरणा लें कि किस तरह से महाराज सुहेलदेव आपस में अवध प्रान्त के राजाओं को साथ मिलाकर देश को लूट रहे विदेशी अक्रान्ताओं को पराजित कर देश का मस्तक ऊँचा किया।

उस विदेशी आक्रान्ता को मुँह की धूल चटाने के बाद लगभग 150 साल भारत देश पर किसी विदेशी आक्रान्ता ने आक्रमण करने की सोच नहीं पाया इस कार्यक्रम में सुभासपा के अयोध्या मंण्डल के मण्डल अध्यक्ष आनिल राजभर, दीलिप राजभर, रमेश चन्द्र यादव, राकेश राजभर, शिव राजभर, अर्जुन राजभर, सोनू राजभर, सुनील राजभर, अखिलेश राजभर, दिनेश राजभर आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संयोजन अनिल राजभर ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button