कैरेबियाई देश बारबाडोस और डोमिनिका को भारत ने भेजी कोरोना वैक्सीन

देश—विदेश

नई दिल्ली। वैक्सीन मैत्री अभियान के तहत भारत ने अब पड़ोसी देश अफग़ानिस्तान और कैरेबियाई देश बारबाडोस और डोमिनिका को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली खेप भेजी है। अफग़ानिस्तान को जहां एयर इंडिया के विमान से रविवार को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की पांच लाख खुराक मुंबई से दिल्ली फिर काबुल भेजी गई। वहीं कैरेबियाई देश बारबाडोस और डोमिनिका को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविडशील्ड वैक्सीन की एक-एक खेप आज भेजी गई है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना रोधी वैक्सीन के अफग़ानिस्तान पहुंचने के बाद ट्वीट किया ”हम हमेशा अपने दोस्तों के साथ खड़ें है। मानवीय सहायता के तौर पर इन वैक्सीन को एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई-दिल्ली-काबुल भेजा गया।” वैक्सीन मिलने के बाद अफग़ानिस्तान के राष्ट्रपति महल ने ट्वीट कर कहा कि ”राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भारत द्वारा समय पर सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया है।”

पॉप सिंगर रिहाना की जन्मभूमि बारबाडोस

कैरेबियाई देश बारबाडोस पॉप सिंगर रिहाना की जन्मभूमि है। यहीं पर वह पली-बढ़ी हैं। रिहाना वहीं सिंगर है, जिन्होंने पिछले दिनों भारत में जारी किसान आंदोलन पर ट्वीट कर सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन पर पैसे लेकर भड़काउ ट्वीट करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने की साजिश का आरोप भी लगाया गया है।

इन देशों को वैक्सीन भेज चुका है भारत

बता दें कि इससे पहले भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, सेशल्स, म्यांमार और मॉरीशस को कोरोना रोधी वैक्सीन की खेप भेज चुका है। इसके अलावा सउधी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और मोरक्को सहित कई अन्य देशों को भी कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments