कृषि कानूनों के विरुद्ध 27 सितम्बर 2021 को भारत बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में संसद पे किसान संयुक्त मोर्चा भारत बंद के समर्थन में विशाल प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में मज़दूरों, किसानों, नौजवानों, महिलाओ, बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

इस प्रदर्शन का आयोजन एटक, सीटू, हिन्द मज़दूर सभा, एआईसीसीटीयू, एआईयूटीयूसी, यूटीयूसी, मेक, सेवा, भारतीय महिला फेडरेशन, दिल्ली राज्य, जनवादी महिला समिति, आल इंडिया किसान सभा आदि।

इस प्रदर्शन को सम्बोधित करने वालों शामिल थे अमरजीत कौर, ऐटक महासचिव, तपन सेन, महासचिव सीटू, एच. एस सिद्धू, महासचिव एच. ऍम. एस, संतोष राय, ए आई सी सी टी यू, हरीश त्यागी ए आई यू टी यू सी, हनन मुल्ला, महासचिव आल इंडिया किसान सभा व अन्य। इस प्रदर्शन की सभा को संचालित करने वालों में शामिल थे रामराज, मुकेश कश्यप , एटक, अनुराग सक्सेना सीटू व अन्य।

अन्य इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले नेता थे प्रोफेसर दिनेश वार्ष्णेय, सचिव, सीपीआई दिल्ली प्रदेश, शंकर लाल सचिव पश्चिम दिल्ली सीपीआई, विवेक श्रीवास्तव सचिव, संजीव कुमार राना, सहायक सचिव सीपीआई उत्तरी दिल्ली जिला, ओमवती उपाध्यक्ष भारतीय महिला फेडरेशन दिल्ली राज्य व अन्य। दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में हुए प्रदर्शनों की रिपोर्ट अभी आनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button