लो बजट में महिलाओं के लिए फैशन टिप्स

अगर फैशनेबल और ट्रैंडी भी नजर आना है तो बजट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में जरूरत होती है स्मार्टली शॉपिंग करने की। अपने वॉर्डरोब में ऐसी चीजें रखी जाएं, जो स्टाइलिश भी लगें और कम खर्च में बात बन जाए।

  1. अगर आप कोई फैशनेबल ड्रैस या प्रोडक्ट वन टाइम यूज के लिए लेना हो तो महंगा या ब्रांडेड न खरीदें, उसे रैगुलर यूज करना है तो ही उसे खरीदें।
  2. कुछ भी खरीदने से पहले एक बार रिटर्न पॉलिसी का जरूर पता करें तथा उसका बिल और रसीद भी संभाल कर रख लें।
  3. कई बार देखा गया है कि स्ट्रीट शॉपिंग भी बड़े काम की चीज होती है। यहां फैशनेबल कपड़ों और एक्सैसरीज की बड़ी रेंज आपको मिल जाती है, लेकिन इसमें भी बड़ी समझदारी के साथ चीजें खरीदनी होती है, वरना खराब चीजें हाथ लग जाती हैं।
  4. साथ ही स्ट्रीट शॉपिंग में आपको अपनी क्षमता के अनुसार मोल-भाव भी कर सकते हैं। यहां अक्सर तीन-चार गुना दाम बढ़ा कर बताए जाते हैं। मोल-भाव करने पर वाजिब दाम के साथ अच्छी फैशनेबल चीजें मिल जाती हैं।
  5. अपनी च्वॉयस का दायरा सीमित रखकर शॉपिंग कभी न करें। अपना ऑप्शंस हमेशा खुला रखना चाहिए। इससे शॉपिंग सस्ती और आसान हो जाती है।
  6. जिनकी कमर लंबी है और टमी सॉफ्ट है तो लो वेस्ट जींस को न पहनें। इससे अच्छा पैंसिल स्कर्ट आपको ज्यादा क्लासी और एलीगैंट लुक देती है।
  7. सुपर एक्सपैंसिव जींस कभी भी नहीं खरीदें क्योंकि यह किसी को भी पता नहीं चल पाता कि एक हजार और चार हजार की जींस में क्या फर्क होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button