व्यापारी

इस करोना में सरकार
क्यों लूटते हो व्यापार
सबको तो छूट रहे
पर व्यापारी को लूट रहे

दो सीजन से दे रहा
करोना भारी टेंशन
बहुत टेक्स लेते हमसे
हमको भी दो ना पेंशन

टैक्स तुम्हारे जान लेते
इस करो ना काल में
जान हमारी भी लेता
करोना के बवाल में

लूट करके लेते हो
रह रह के जम्हाई
हराम का नहीं आता है
वह है हमारी गाढ़ी कमाई

चार को तुम रोजगार देते
हम चालीस को देते
फिर भी नाहक हमें
रहते हो आंखें तरेरते

हम ना मांगे टी ए डीए
ना करें हड़ताल
समय से टैक्स भर कर के
तुम को किया मालामाल

कितने बंधु निपट गए
कितने मंदी से हारे हैं
औरों के जैसे ही
अरे हम भी तो तुम्हारे हैं

रेखा शाह आरबी
जिला बलिया उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button