क्रिसमस आया

हवा चल रही सर्द सर्द
बादल देखो छाये हैं।
इतने प्यारे मौसम में
खुमारी सी लाये हैं।

क्रिसमस आया -2
कितनी खुशियाँ लाया।
लाल लाल सूट पहने
सफ़ेद मुछे और लंबी दाढ़ी
कंधे पर थैला लटकाये
देखो प्यारा सांता आया।

रंग बिरंगे प्यारे -प्यारे
कितने तोहफे लाया।
राजू ,रिंकी, सोनम पायल
अपने अपने तोहफे ले जाओ।

गुड़िया छुन छुन चलती है,
चिड़िया चूँ चूँ करती है।
बन्दर नाच दिखाता है,
भालू ढोल बजाता है।

हो-हो हो-हो करके,
सांता खूब हँसाता है।
संग बच्चो के रहकर
बच्चा बन जाता है।

ना कोई बच्चा रोता हो,
रहे ना कभी कोई उदास।
खुशियाँ भर दे जीवन में,
ये क्रिसमस का त्यौहार।

शशि कुशवाहा
लखनऊ,उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button