लुकआउट नोटिस भाजपा को 2024 में देश से करेगा ऑल-आउट : संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (APP) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Rajya Sabha member Sanjay Singh) ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) के खिलाफ केंद्र द्वारा लुकआउट नोटिस मोदी को 2024 में देश से ऑल-आउट करेगा। देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री, जिनका नाम शिक्षा क्रांति के लिए पूरी दुनिया में लिया जा रहा है।

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति की पत्नी हिन्दुस्तान आती हैं, तो वो कहती हैं कि केजरीवाल के स्कूल देखना हैं, हमें मनीष सिसोदिया के द्वारा बनाए स्कूल को देखना है। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए एसी कमरे बनावाए, स्वीमिग पूल, एथलिट व हॉकी के ग्राउंड बनवाए और पिछले पांच वर्षों से सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर आ रहा है। ऐसे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Education Minister Manish Sisodia) को भाजपा (BJP) की सरकार ने लुक आउट नोटिस जारी किया है।

संजय सिंह भाजपा (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय दिल्ली सरकार द्वारा माफ किए गए 144 करोड़ रुपए पर सवाल पूछने वाले भाजपा के उन सभी नेताओं से पूछना चाहता है कि भाजपाई बताएं कि पूंजीपतियों का पांच लाख करोड़ रुपए माफ किया, उसमें कितना कमीशन खाया। भाजपा की सरकार को कितना कमीशन मिला। एमसीडी (MCD) ने टोल टैक्स (toll tax) के 785 करोड़ रुपए के ठेके में से 85 करोड़ रुपए कोरोना के कारण माफ किया, जो लगभग 10 फीसद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button