CPI का 97वां स्थापना दिवस समारोह
चांपा (छत्तीसगढ़): भारत की आजादी में सबसे बड़ा योगदान देने वाले क्रांतिकारियों के द्वारा 26 दिसंबर 1925 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की गई। आज वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 97वां स्थापना दिवस समारोह जिला-जांजगीर-चांपा के साथियों एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाकपा के पूर्व जिला सचिव संतुदास महंत ने पार्टी का हंसिया बाली झंडारोहण के साथ किया एवं प्रदेश व जिले के दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गई।
स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सत्यनारायण कमलेश ने पार्टी की स्थापना के उद्देश्यों, लक्ष्यों, सिद्धातों, के बारे में बताया कि मजदूरों, किसानों, कारीगरों, उत्पादनकर्ता मेहनतकशों के अधिकार और व्यवस्था में बराबरी का प्रतिनिधित्व, काम के वाजिब दाम और सम्मान, भाईचारा के साथ अमन चैन ही वह बात है.पूर्व जिला सचिव एस. डी. महंत ने भारती कम्युनिस्ट पार्टी को मेहनत कशों की पार्टी बताते हूए कहा कि मेहनतकशों के हक अधिकार के लिए ही 1925 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की गई।
जो तब से लेकर आज तक मजदूर किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। जिला एटक व छत्तीसगढ़ आटो चालक संघ एटक अध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि यह पार्टी क्रांतिकारियों के द्वारा बनाई गई पार्टी है जिससे अंग्रेज सरकार भी डरती थी।

आज हम उस पार्टी के सदस्य है हमें गर्व है। पार्टी का उद्देश्य हमेशा से कमजोर तबके को समानता का अधिकार दिलाने के लिए वचन बद्ध है। मध्य भारत पेपर मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश वोहरा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा से देश के हर नागरिकों को एक समान अधिकार दिलाने के लिए लड़ते आ रही है। हमारी पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है जिसका आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
अखिल भारतीय नौजवान सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. लवनिया ने नौजवानों को रोजगार और अधिकारों के लिए भगत सिंह रोजगार गारंटी कानून (बनेगा) के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए आह्वान किया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को न्यू प्रगतिशील आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ एटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीम बानो व कोषाध्यक्ष अनुराधा शुक्ला, अखिल भारतीय महिला फेडरेशन के अध्यक्ष का. आशा सोनी, देवेंद्र खान्डेकर, बसंत साहू, बिहारी कर्ष ने भी संबोधित किया! ओम शरण सिंह क्षत्रिय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ही देश में देश के नागरिकों के बीच समानता ला सकती है।
देश के केरल राज्य जो कम्युनिस्ट राज्य है जहाँ गरीबी रेखा दर सबसे कम है। छत्तीसगढ़ आटो चालक संघ एटक के महासचिव व अखिल भारतीय नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष का. रघुनंदन सोनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसकी स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को किया गया था आज पार्टी की 97वां स्थापना दिवस है।
पार्टी की स्थापना की उद्देश्य देश में शांति अमन, छात्रों को मुफ्त शिक्षा, नौजवानों को रोजगार, देश में सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, और देश में हर वर्ग को एक समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने हमेशा आगे रहेंगे।