ब्रिटानिया टाईगर ने सोनू सूद के साथ क्रंच खाओ, पंच दिखाओ अभियान लॉन्च किया

नई दिल्ली। ‘पूरी दुनिया में बच्चे धमकाए जाने का सामना करते हैं।

हर तीन में से एक बच्चे पर माह में कम से कम एक बार बल प्रयोग होता है’-यूनेस्को के इन चौंकाने वाले खुलासों के चलते यूएन ने नवंबर 2020 में इस मामले में वैश्विक जागरुकता बढ़ाई और स्कूल में हिंसा और धमकाए जाने के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।

भारत में भी स्थिति कुछ अलग नहीं। इसका सामना करने के लिए टाईगर क्रंच ने बच्चों को मार्शल आर्ट्स द्वारा आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाने का महत्व समझा।

यह बच्चों की मानसिक और शारीरिक शक्ति बढ़ाती है तथा संघर्ष की स्थिति का सामना करने के लिए उन्हें दृढ़ता प्रदान करती है।

हमने यह मनोरंजक तरीके से किया। कैम्पेन के एम्बेसडर, सोनू सूद बच्चों को दुनिया के वर्चुअल टूर पर ले गए और उन्हें 5 अलग अलग तरह की मार्शल आर्ट का परिचय दिया।

इनमें (1) इज़रायल की क्राव मागा; (2) जापान की जूडो (3) ब्राज़ील की जुजित्सु (4) भारत की कलारीपयत्तू और (5) कोरिया की ताईक्वांडो शामिल है।

पाँच पार्ट की इस वीडियो सीरीज़ में सोनू सूद बच्चों को झगड़े को पहले चॉकलेटी टाईगर क्रंच बिस्किट देकर या मैत्रीपूर्ण बातचीत से खत्म करने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन यदि झगड़े का मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने के सभी रास्ते खत्म हो जाएं, तो उस स्थिति में उन्हें सावधान रहना चाहिए और इस सीरीज़ में सिखाई गई आत्मरक्षा की तकनीकों द्वारा खुद की रक्षा करनी चाहिए।

इस अभियान एवं बॉलिवुड एक्शन स्टार, सोनू सूद के साथ सहयोग के बारे में विनय सुब्रमण्यम, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने कहा, ‘‘ब्रिटानिया टाईगर क्रंच अपनी अवधारणा पर खरा उतरता है। यह सदैव सर्वश्रेष्ठ मूल्य प्रस्तुत करता है, फिर चाहे 5 रु. में सबसे स्वादिष्ट कुकी का स्वाद हो या फिर आगे बढ़कर मुश्किल परिस्थिति पर काबू पाना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button