हुनर हाट से जनांदोलन की तरह जुड़ रहे लोग: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 26वें हुनर हाट में शनिवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नकवी ने प्रेस को संबोधितकरते हुए कहा कि कि हुनर हाट “कौशल के कद्रदानों का एक कुम्भ” की तरह है।

उन्होंने कहा कि 20 फरवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहा हुनर हाट में अभी तक लगभग 12 लाख से ज्यादा लोग “वोकल फॉर लोकल” अभियान का हिस्सा बने हैं।

उन्होंने उम्मीद जताया कि आने वाले दो दिनों में यह संख्या कर 16 लाख से ऊपर हो सकती है।

हुनर हाट का समापन 1 मार्च को होगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय हुनर हाट का उद्घाटन केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था।

अब तक कई केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ नौकरशाह, कई देशों के राजनयिक, उद्योगपति; शिल्पकारों, दस्तकारों, कलाकार शिरकत कर चुके हैं।

हुनर हाट में केन्द्रशासित प्रदेशों सहित 31 राज्यों से लगभग 600 से अधिक शिल्पकार, दस्तकार, कारीगर शानदार स्वदेशी उत्पादों के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

श्री नकवी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ 75 “हुनर हाट” के जरिये 7 लाख 50 हजार दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के अवसर से जोड़ा जायेगा। यह देश के अन्य प्रदेशों—भोपाल में (12 से 21 मार्च), गोवा (25 मार्च से 4 अप्रैल), कोटा (9 से 18 अप्रैल), सूरत (23 अप्रैल से 2 मई) में आयोजित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button