श्रीराम कैपिटल ने डॉ. के पी कृष्णन को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया

नई दिल्ली। : श्रीराम कैपिटल लिमिटेड (एससीएल), जो श्रीराम ग्रुप की वित्‍तीय सेवाओं एवं बीमा एंटिटिज की धारक कंपनी है, ने कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन के रूप में डॉ. के पी कृष्णन के नियुक्त किये जाने की घोषणा की। डॉ. कृष्णन ने 19 फरवरी, 2021 से चेयरमैन के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

डॉ. कृष्णन को सरकार के साथ काम करने का विशिष्ट रिकॉर्ड एवं विभिन्नतापूर्ण अनुभव प्राप्त है। आईएएस के रूप में अपने लंबे कॅरियर में, डॉ. कृष्णन अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, जैसे कि सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (2017-19), विशेष/अपर सचिव, भूमि संसाधान विभाग, ग्रामीण विकास विभाग (2014-17); अपर सचिव, आर्थिक मामले विभाग (डीईए), वित्त मंत्रालय (2013-2014) और सचिव, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद (2010-2012) और संयुक्त सचिव, आर्थिक मामले विभाग, वित्त मंत्रालय।

इसके अलावा, उन्होंने कर्नाटक सरकार और ऑफिस ऑफ द एक्‍जीक्यूटिव डाइरेक्टर वर्ल्ड बैंक ग्रुप वाशिंगटन डीसी के विभिन्‍न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी। डीईए में अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. कृष्णन, वित्‍तीय क्षेत्र में मार्केट फंक्‍शनिंग, इंस्ट्रुमेंट्स एवं विनियामक संरचना संबंधी सर्वाधिक गहन एवं व्‍यापक सुधार कार्यों में शामिल रहे और उन्होंने कई पहलें की।

बोर्ड में नियुक्ति के इस अवसर पर, श्रीराम ग्रुप के संस्थापक, आर. त्यागराजन ने कहा, ”मुझे श्रीराम कैपिटल के बोर्ड में डॉ. कृष्णन का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व का हमारे व्यवसायों के विकास एवं दिशा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।”

बोर्ड में उनका स्वागत करते हुए, श्रीराम कैपिटल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, डी वी रवि ने कहा, ”विभिन्न क्षेत्रों में उनके व्यापक अनुभव और वित्‍ती सेवा क्षेत्र की उनकी गहरी समझ से श्रीराम ग्रुप की सोच एवं विकास को काफी बल मिलेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button