शेमारू टीवी पर देखिए “नामकरण”

  • माँ और बेटी के रिश्तों में सिमटी एक अनकही कहानी


नई दिल्ली। आज की सोच के साथ, बदलते आज के लिए शेमारू टीवी अपने वादे के अनुसार हर बार लेकर आता है एक नई कहानी, और एक नया शो। ठीक उसी मनोरंजन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, फिर से शेमारू टीवी ला रहा हैं “नामकरण” शो।

अक्सर समाज में हर रिश्ते को एक नाम दिया जाता है, उसी नाम से उस रिश्ते की पहचान होती है। लेकिन, जैसा कि शो का नाम हैं “नामकरण” ठीक वैसे ही ये कहानी है अवनि और उसकी माँ आशा की।

एक चुलबुल लड़की अवनि जिसे माँ का तो प्यार मिला, लेकिन पिता का साथ नहीं मिला। हम यूं कहें, तो उसके पिता साथ होकर भी कभी साथ न हो पाएं। रिश्तों की इसी डोर के छोर को न कभी अवनि देख पाई न ही कभी समझ पाई कि आखिर उसके पापा और मम्मी के रिश्ते का नाम क्या हैं? तो चलिए हम भी बने हमराही अवनि के इस सफर में, और देखें उसकी आँखों से उसके पिता और माँ के रिश्ते की कहानी। जिस नामकरण में उलझी है अवनि की ज़िंदगी। यह शो 20 जुलाई, 2021 से रात 9 बजे, शेमारू टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

बता दें कि, इस शो में अर्शीन नामदार (बाल कलाकार), विराफ पटेल, बरखा सेनगुप्ता, शायंतनी घोष और रीमा लागू ने काम किया है। इस शो के प्रसारित होने पर शो के सभी कलाकार बेहद ही खुश हैं।

गौर करें, इस शो का थीम 1998 की बॉलीवुड फिल्म ज़ख्म से प्रेरित है। ऐसा माना जाता है की, यह शो फिल्म निर्माता महेश भट्ट के जीवन पर आधारित है। आज शेमारू टीवी अपने दर्शकों के जीवन में उनके पसंदीदा शो के माध्यम से खुशियां भर रहा है, जिसके चलते एक साल के अंदर दर्शकों के दिलों में शेमारू टीवी ने एक ख़ास जगह बना ली है।

शेमारू टीवी ने हमेशा अपने दर्शकों की भावनाओं को पहली प्राथमिकता दी है और बदलते आज की कहानी सुनाई है। ज़िन्दगी के हर पहलु को दर्शाने की कोशिश करने वाले इस चैनल को दर्शक बेहद पसंद कर रहे है और साथ में जुड़े भी हुए है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button