वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए

बुलन्दशहर:- हेलमेट वास्तविक रूप से  व्यक्ति के जीवन का ताज है , यह अच्छी क्वालिटी का आई एस आई मार्क होना चाहिए तथा पहनने के बाद इसकी बेल्ट अच्छी तरह से कसी होनी चाहिए।

यह संदेश अंसारी रोड चौराहा, बुलंदशहर पर शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में आयोजित नुक्कड़ नाटक में दिया गया।

सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग मंन्त्रालय भारत सरकार के सहयोग से मीरा सेवा संस्थान लखनऊ की ओर से जनपद बुलंदशहर में दिनाँक 14 मार्च 2021 से लगातार प्रतिदिन  सेमिनार / चित्र प्रतियोगिता/ निबंध प्रतियोगिता/ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित यातायात उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह यादव ने यातायात नियमों की जानकारी दी।

संस्था के अध्यक्ष एम एल गुप्ता ने सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

राष्ट्र चेतना मंच के हेमंत सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नही करना चाहिए तथा राहगीरों को जेब्रा लाइन का प्रयोग सड़क पार करते समय करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button