थानाध्यक्ष ने ठंड से ठिठुर रहे गरीबों को कंबल बांटा

ब्यूरो/ गोंडा।छपिया थाना परिसर में गरीब लोगों को सर्दी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने गरीब, असहाय व बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए।सर्दी के मौसम में सबसे खराब हालत निर्धन व गरीब व खुले आसमान के नीचे रह रहे लोगों की होती है। ठंड में पर्याप्त कपड़े न होने एवं ठंड को दूर करने के लिए कोई साधन उपलब्ध न होने के कारन उन्हें सबसे ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ती है।

ऐसे गरीब, असहाय व बेसहारा लोगों की इसी जरूरत को देखते हुए छपिया थानाध्यक्ष ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए उन्हें कंबल वितरित किए ताकि वह भी कड़ाके की सर्दी में राहत पा सकें। पुलिस का या मानवीय चेहरा छपिया में देखने को मिला है थानाध्यक्ष ने रात के समय ठंड में ठिठुर रहे गरीब और असहाय लोगों को कंबल ओढ़ाया, ताकि उनका ठंड से बचाव हो सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि समाज के अंतिम गरीब, असहाय और बुजुर्ग व्यक्ति जिनके पास ओढ़ने, पहनने के लिए गर्म कपड़े नहीं हैं, वैसे लोगो को सहायता पहुंचाना हमलोगो का कर्तव्य ही नहीं बल्कि दायित्व भी बनता है। इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। क्षेत्र के बेसहारा लोग थाना अध्यक्ष को इस कार्य के लिए धन्यवाद दे रहे हैं वह क्षेत्र के लोग थानाध्यक्ष की तारीफ करते हुए प्रशंसा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button