फिर से चला पलायन का पहिया, मजदूर लौट रहे हैं अपने घरों की ओर

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कहर बरपा रही है।

रिकॉर्ड केस और मौतों के साथ-साथ पाबंदियों के रूप में भी दिखने लगा है।

हालात अति संवेदनशील होते जा रहे हैं।

देश की लगभग 57 प्रतिशत जनता पर किसी न किसी तरह की पाबंदी लागू की जा रही है।

देश के 15 राज्यों और केंद्रशासित राज्यों लगभग आधे से अधिक लोग वीकेंड या रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

देश की राजधानी दिल्ली और महाराष्ट की हालात अति गंभीर बने हुए हैं।

आने वाले दिनों देश के लगभग 70 करोड़ आबादी पाबंदी के बीच रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कर्फ्यू को बढ़ाकर दिनभर बढा दिया गया है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार और चंडीगढ़ आदि राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

राजस्थान, यूपी, गुजरात, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button