दिल्ली पुलिस की महिला पुलिस अधिकारियों को दिए माहवारी के लिए हाइजीन प्रोडक्ट

नई दिल्ली। भारत कोविड-19 की दूसरी लहर से मुकाबला कर रहा है और वायरस से इस लड़ाई में हमारे फ्रंटलाईन कार्यकर्ता सही मायनों में चैम्पियन हैं। इन्हीं फ्रंटलाईन योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए परी ने दिल्ली पुलिस की महिला पुलिस अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने की कोशिश की है जो देश की सेवा में निरंतर डटी हुई हैं और सही मायनों में हैवी-ड्यूटी चैम्पियन हैं।

विभिन्न शहरों में महिला पुलिस कर्मियों के साथ मैन्स्ट्रुअल ड्राइव को जारी रखते हुए परी ने दिल्ली क्राइम ब्रांच, कमला नगर और दिल्ली पुलिस सीएडब्ल्यू सैल के साथ मिलकर सराहनीय प्रयास किए है, जिसके तहत महिला पुलिस कर्मचारियों को परी द्वारा हाल ही में लाॅन्च किए गए परी सुपर अल्ट्रा सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराए गए। अपनी इस पहल के माध्यम से परी ने महिला कर्मचारियों की हाइजीन एवं वैलनैस के लिए उन्हें अनूठा उपहार दिया है।

अपनी इस पहल के द्वारा परी विभिन्न शहरों में काम करने वाली महिला फ्रंटलाईन कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता है, जो सही मायनों में हैवी-ड्यूटी चैम्पियन हंै। इसी के मद्देनज़र महिला पुलिस कर्मियों के पेशे को ध्यान में रखते हुए परी ने उन्हें माहवारी के लिए सही हाइजीन प्रोडक्ट उपलब्ध कराए। परी का मानना है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं का सहज रहना ज़रूरी है ताकि पीरियड्स उनकी ड्यूटी में रूकावट न बनें।

‘‘मैं परी सैनिटरी पैड्स की टीम को धन्यवाद देना चाहती हूँ, जिन्होंने दिल्ली क्राइम ब्रांच की महिला पुलिस अधिकारियों की हाइजीन संबंधी ज़रूरतों को समझा और इन्हें पूरा करने के लिए सराहनीय कार्य किया है। यह इस मुश्किल समय में महिला पुलिस अधिकारियों के लिए एक बेहतरीन उपहार है, जो चैबीसों घण्टे अपना कर्तव्य निभा रही हैं। हम ब्राण्ड द्वारा महिलाओं की देखभाल एवं उन्हें हाइजीन प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना करते हैं। हमारे कर्मचारियों का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है और परी जैसे ब्राण्ड के साथ मिलकर हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ड्यूटी के दौरान उनकी सभी ज़रूरतों को पूरा किया जाए।’’ मोनिका भारद्वाज-डीसीपी क्राइम ब्रांच दिल्ली ने कहा।

इस अवसर पर मिस विनीता त्यागी, एसीपी सीएडब्ल्यू सैल दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘‘परी मैन्स्ट्रुअल हाइजीन के बारे में महत्वपूर्ण संदेश देने की कोशिश कर रहा है। महिला होने के नाते हम ब्राण्ड की कोशिशों के साथ हमेशा जुड़े रहना चाहते हैं, जिससे समाज की प्रगति को बढ़ावा मिले। हम ‘परी’ के इन प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद करते हैं और चाहते हैं कि आने वाले समय में भी वे इस तरह के कार्य जारी रखें।’’

साहिल धारिया, संस्थापक एवं सीईओ, परी ने कहा, ‘‘महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। आज का महामारी का दौर हो या रोज़मर्रा का जीवन, वे सही मायनों में चैम्पियन हैं। हमें गर्व है कि हमें देश की महिला पुलिस कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका मिला है, जो इस मुश्किल समय में देश को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। महिला हाइजीन ब्राण्ड होने के नाते परी, महिलाओं की ज़रूरतों को समझता है और यह सुनिश्चित करना चाहता है कि पीरियड्स उनकी ड्यूटी में रूकावट न बनें। इसीलिए हम आत्म-विश्वास से भरपूर इन महिलाओं के लिए अपने हैवी-ड्यूटी प्रोडक्ट्स लेकर आए हैं, जो देश की सेवा में निरंतर जुटी हुई हैं।’’

परी सुपर अल्ट्रा प्रोडक्ट लेकर आया है जो कई घण्टों तक लगातार काम करने वाली महिलाओं के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट है। यै पैड्स हैवी फ्लो के दिनों में भी घण्टों तक गीलेपन का अहसास नहीं होने देते और लीकेज से पूरी तरह सुरक्षित रखते हैं। अक्सर भारतीय महिलाओं को हैवी फ्लो पीरियड्स होते हैं, इस बीच अगर उन्हें लम्बे समय तक काम करना हो या मौसम में उमस हो, तो उनके लिए असहजता और बढ़ जाती है। बाज़ार में हैवी फ्लो के लिए प्रोडक्ट्स की कमी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए परी भारतीय महिलाओं के लिए हैवी फ्लो चैम्पियन सैनिटरी पैड उपलब्ध कराता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button