ट्रेल की ओर से अपने ग्राहकों को 70% तक डिस्काउंट की पेशकश

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े लाइफस्टाइल सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक ट्रेल अपने ट्रेल शॉप की पहली वर्षगांठ को एक महीने लंबी बिग बाश सेल के साथ मना रहा है।

यह सेल 31 जुलाई की रात 12 बजे लाइव हुई थी और इसमें वॉव, लैक्मे, प्लम, एम कैफीन, गार्नियर, लॉरियल, मामा अर्थ, मैबेलाइन, बॉम्बे शेविंग कंपनी और कुछ अन्य वेलनेस व ब्यूटी ब्रांड्स भाग ले रहे हैं। यह सभी ब्रांड्स कस्टमर्स को 15% से 70% तक डिस्काउंट की पेशकश कर रहे हैं।

यदि ग्राहक 2,500 रुपए तक की खरीदारी करते हैं तो ग्राहक फ्री में ब्यूटी बॉक्स हासिल कर सकते हैं, जिसकी कीमत 2,000 रुपए है। ब्यूटी बॉक्स में लैक्मे, गार्नियर, मिराबेल जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

ट्रेल ने पिछले साल अगस्त में अपना सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। इसके प्लेटफॉर्म पर ब्यूटी और वेलनेस कैटेगरी के कई जाने-माने ब्रांड हैं।

ट्रेल शॉप ग्राहकों को ऐसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती है, जो उनकी डेली लाइफस्टाइल की जरूरतों को पूरा करते हैं। ट्रेल के प्लेटफॉर्म पर 600 ब्रांड्स हैं और आने वाले महीनों में मॉम एंड बेबी केयर, फैशन और होम डेकोर में प्रोडक्ट्स जोड़ने की योजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button