घर में घुसकर पहले प्रेमिका को टपकाया फिर खुद को मारी गोली, मौके पर हुई दोनों की मौत

रिपोर्ट -माइकल भारद्वाज बलिया

बलिया- शहर से सटे गांव में एनएच के किनारे स्थित एक मकान में घुसकर युवक ने पहले युवती और फिर खुद को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों के बीच प्रेम सम्बंध होने की चर्चा है। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिपरामाफी निवासी 25 वर्षीय आजम खान रविवार की सुबह हाथ में पिस्टल लिए युवती के घर में दाखिल हो गया। उसने घर के अंदर मौजूद 23 वर्षीय युवती को गोली मार दी। घर में गोली चलते ही हड़कंप मच गया। परिजनों ने दरवाजा बंद कर दिया, लिहाजा आजम ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही प्रभारी एसपी संजय कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा, कोतवाल बालमुकुंद मिश्र व चौकी इंचार्ज सतनी सरांय मंतोष सिंह पहुंच गये। जानकारी होने के बाद भीड़ जुट गयी। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button