क्विज़बी बना छात्रों के करियर का व्यवहारिक विकल्प

2000 के दशक की शुरूआत में भारतीय लोग आनलाईन गेमिंग के बारे में जानने लगे, उस समय वे कंसोल्स या पीसी के ज़रिए आॅनलाईन गेमिंग का लुत्फ़ उठाते थे। आज तकरीबन दो दशक के बाद भारत दुनिया में सबसे तेज़ी से विकसित होता मोबाइल गेमिंग मार्केट बन चुका है, केपीएमजी की रिपोर्ट के मुताबिक देश में आनलाईन गेमिंग 22 फीसदी सालाना दर से बढ़ रही है भारत में इंटरनेट का उपयोग करने वाले यूज़र्स की बड़ी संख्या इसका मुख्य कारण है। इसके अलावा क्लाउड गेमिंग के विकास और महामारी के चलते सब्सक्रिप्शन प्लेटफाॅम्र्स में बढ़ोतरी के कारण भी आनलाईन गेमिंग का बढ़ावा मिल रहा है। देश में आनलाईन गेमिंग की विकास दर को देखते हुए कनोडिया ग्रुप ने आनलाईन-एजुकेशनल गेमिंग प्लेटफाॅर्म क्विज़बी का लाॅन्च किया।

क्विज़बी एक प्रतिस्पर्धी और नाॅलेज-बेस्ड मोबाइल प्लेटफाॅर्म है, यह एक एंड्रोइड ऐप्लीकेशन है जो मुवीज़, क्रिकेट, टैªवल, फूड, जनरलनाॅलेज और पज़ल्स में मल्टीपल पेड चैलेन्जेज़ देता है। क्विज़बी के सह-संस्थापक और टेक्नोक्रेट्स अमित खेतान और श्री अभिनव आनंद इस ऐप्लीकेशन के साथ आॅनलाईन गेमिंग स्पेस में ज़बरदस्त बदलाव लेकर आए हैं। क्विज़बी एक बी2सी गेमिंग प्लेटफाॅर्म है, जो गेमिंग के साथ-साथ छात्रों, अभिभावकों और नौकरी ढूंढने वाले उम्मीदवारों का ज्ञान बढ़ाने में भी मदद करता है।

क्विज़बी क्विज़ और ट्रिविया लवर्स के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है, जिसे कनोडिया ग्रुप द्वारा सीड फंडिंग दी गई है। यह गेमर्स को क्विज़ खेलने और प्रतिस्पर्धा करने का मौका देता है, इससे न सिर्फ उनका ज्ञान बढ़ता है बल्कि उन्हें रियल टाईम में पैसा जीतने का अवसर भी मिलता है। अब तक कई प्रतियोगी एक महीने में रु 30,000 तक की नकद राशि (लगभग) जीत चुके हैं। क्विज़बी एक रियल टाईम गेमिंग ऐप है। कई मामलों में यह छात्रों के लिए पैसा कमा कर उनकी पढ़ाई की फीस जमा करने में भी मददगार साबित हुआ है। इस प्लेटफाॅर्म पर नियमित रूप से चैलेंजेज़ लेने वाले यूज़र्स रु 1 लाख तक का बम्पर पुरस्कार भी जीत सकते हैं। साथ ही क्विज़बी ने बताया कि उनके आॅनलाईन गेमिंग प्लेटफाॅर्म पर यूज़र्स की संख्या में 500 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

अब तक क्विज़बी के विकास के बारे में बात करते हुए श्री अभिनव आनंद, सीईओ इंटेलीजेन्स गेम प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘ऐसे कुछ ही रियल मनी आनलाईन गेमिंग ऐप हैं जो एजुकेशनल डोमेन में चैलेंजेज़ देते हैं। हमें गर्व है कि क्विज़बी इसी दृष्टिकोण पर काम करता है। क्विज़बी दोस्तों, परिवारजनों और छात्रों को एक साथ मिलकर खेलने एवं सीखने के लिए सुरक्षित कम्युनिटी प्रदान करता है।’’

भारत का गेमिंग उद्योग अब पहले जैसा नहीं रहा। यह मनोरंजन के दायरे से कहीं आगे बढ़ चुका है। आज यह मार्केट में करियर के विकल्प के रूप में उभर रहा है। उद्योग जगत के विशेषज्ञों की मानें तो, 80,000 से अधिक लोग आज आनलाईन गेमिंग को अपने भावी करियर के रूप में देखते हैं। बड़ी संख्या में गेमर्स गेमिंग को प्रोफेशनल तरीके से अपना रहे हैं और अच्छा कंटेंट बना रहे हैं। आखिरकार ये गेमर सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं खेलते बल्कि उन्हें गेमिंग के लिए रिवाॅर्ड भी मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button