किसान आंदोलन के समर्थन में पतराहातु में जागृति अभियान सह कोष संग्रह अभियान

झारखंड/संवाददाता: 12 जनवरी को देशव्यापी किसान आन्दोलन के समर्थन में झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा पतराहातु में जागृति अभियान सह कोष संग्रह अभियान चलाया गया।

झारखंड राज्य किसान सभा उपाध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कृषि कानून किसानों के लिए मौत का वारंट है।वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले कानून को होल्ड करो, समाधान निकालो को अमल करने के बजाय मोदी सरकार भड़काऊ वयान देने में लगीं हैं। किसान आन्दोलन एक इंच भी पीछे नहीं हट सकता। सरकार को घुटना टेकना ही पड़ेगा।

61 किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगा। किसान जीतेगा तो देश जीतेगा।इस अवसर पर अमर महली, संतोष कुम्हार,बिसमवर महतो,डीपक सोनार,राम सिंह लोहरा, बिजय मुंडा, जितेंद्र महतो , जितेंद्र चक्रवर्ती, खुदीराम महतो, छतरा साहु , नारायण मुंडा आदि नेतृत्व कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button