भाजपा सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया, वे अपनी उपलब्धियां और कार्य तक नहीं बता पाएंगे: अखिलेश यादव

संवाददाता/मथुरा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया।

दो दिवसीय के प्रवास पर मथुरा पहुंचे अखिलेश यादव ने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को आकस्मिक कार्यक्रम के तहत गोवर्धन दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।

मंदिर के सेवायत दीपू पुरोहित ने मंत्रोच्चारों के बीच पूजा-अर्चना कराकर दोपट्टा प्रसादी भेंट कर अखिलेश यादव का स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के नेता यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि उनके बड़े कार्य या फिर उपलब्धियां क्या हैं।

एक्सप्रेस वे, मेट्रो, बड़े विद्युत उत्पादन या ट्रांसमीटर, गोवर्धन सौंदर्यीकरण योजना आदि ये सभी सपा सरकार की उपलब्धियां हैं।

इनका मुख्य कार्य हमारे प्रस्तावित कार्यों को रोकना, अपना ठप्पा लगाना, हमारे किये गये कार्यों का शिलान्यास और शुभारंभ करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का एक भी एमओयू जमीन पर नहीं उतरा है, उत्तर प्रदेश को अगर किसी ने बर्बाद किया है तो केवल भाजपा की योगी सरकार ने किया है।


इससे पूर्व दानघाटी मंदिर पर सपा नेता प्रदीप चौधरी की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री का दोपट्टा और तस्वीर भेंट किया।

मंदिर के मुनीम अशोक कौशिक, हीरालाल शर्मा, गिरधारी लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस दौरान एमएलसी उदयवीर सिंह, सांसद धर्मेन्द्र यादव, सपा नेता प्रदीप चौधरी, गौरव गोस्वामी, पूर्व चेयरमैन राधाकुण्ड दाऊजी ठेकेदार, कृष्ण मुरारी आदि उपस्थित रहे।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बरसाना के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button