सड़क हादसे में एएसआई की ईलाज के दौरान मौत

संवाददाता (नालन्दा) । दीपनगर थाना में पदस्थापित एएसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई है । मृतक सहरसा निवासी सुनील कुमार खान वर्तमान में दीपनगर थाना में एएसआई के पद पर तैनात थे वह एक केस के अनुसंधान के सिलसिले में हरनौत जा रहे थे उसी क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गए।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह अपनी बाइक से बिहार शरीफ से हरनौत की ओर आ रहे थे तभी उनकी गाड़ी टेंपो से टकरा गई जिसके क्रम में वह सड़क पर गिर गए जिसके बाद पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए हरनौत पीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा गमगीन हो गया है फिलहाल शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है एवं परिजनों को सूचना दे दी गई है। दीपनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सुनील कुमार खाँ काफी होनहार अफसर थे । घटना के बाद के पूरा पुलिस परिवार महकमा गमगीन है।

Related Articles

Back to top button