संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त में नई कार्यकारिणी और पदाधिकारी मनोनीत

नई दिल्ली: संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त द्वारा दिनांक 12 सितम्बर को हिन्दी भवन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे दिल्ली प्रान्त में अध्यक्ष के पद हेतु पद्म भूषण श्रीमती सरोजा वैधनाथन को चुना गया और चुने अध्यक्ष द्वारा नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारी मनोनीत किये गए :-

कार्यकारी अध्यक्ष: श्री प्रभात कुमार
महामंत्री: श्री भूपेंद्र कौशिक
उपाध्यक्ष : श्रीमती स्वर्ण अनिल
उपाध्यक्ष: श्री देवेंद्र खन्ना
कोषाध्यक्ष: श्री महेंद्र गुप्ता
मंत्री: श्री शैलेश श्रीवास्तव

बैठक में अखिल भारतीय महामंत्री श्री अमीर चंद, वरिष्ठ थिएटर कलाकार अवतार साहनी, पूर्व दिल्ली प्रान्त अध्यक्ष राजेश चेतन, मातृशक्ति प्रमुख आरती अरोरा, नृत्य विधा प्रमुख डॉ समीक्षा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button