भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

अमित गोस्वामी (मथुरा)। परशुराम शोभायात्रा समिति, वृंदावनकी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा वह सर्वोदय ही ब्राह्मण महासभा ने की।

पूजा अर्चना मथुरा जिले में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव घर-घर में हर्षोल्लास से कोरोनावायरस की गाईड लाईन का पालन करते हुए विप्रो ने मनाया।

विभिन्न संस्थानों ने पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

शहर के चौक बाजार स्थित कुशक गली में शुक्रवार को परशुराम शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने भगवान परशुराम की मूर्ति का 7 कुए के जल के पानी से भव्य अभिषेक किया व इत्र और फूल मालाओं से पूजा अर्चना कर महा आरती भी की गई।

अध्यक्ष ने बताया कि भगवान परशुराम समिति के द्वारा भगवान परशुराम जी की हर वर्ष भव्य शोभायात्रा निकली जाती थी, उसे कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया है।

कार्यक्रम में परशुराम शोभायात्रा समिति पदाधिकारी मनोज शर्मा, पंडित संजय शर्मा, रमाकांत गोस्वामी, बंसीलाल, संजय शर्मा, रमाकांत गोस्वामी ललित स्वामी, अंजू शर्मा, नितिन शर्मा ,बलराम आचार्य ,ध्रुव शर्मा, आयुष शर्मा ,स्वार्थीक, मुकेश शास्त्री, लब्बू पंडित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button