खत्म हुआ किसानों का चक्का जाम, कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं, देखें पूरी रिपोर्ट…

नई दिल्लीः तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा आज बुलाया देशव्यापी चक्का जाम शांतिपूर्ण खत्म हो गया है। कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है। यह चक्का जाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तीन राज्यों को छोड़कर देश के सभी राज्यों में किया गया। चक्का जाम का कहीं पूर्ण और कहीं आंशिक रूप से प्रभावित रहा। खबर है कि प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा के पलवल हाईवे समेत कई अन्य जगहों पर राजमार्गों को जाम किया।

वहीं चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यहां पचास हजार के करीब पुलिस-अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया था। एहतियात के तौर पर कुछ मेट्रो स्टेशनों के निकास एवं प्रवेश द्वारों को बंद किया गया था। सोनीपत के ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेस-वे को किसानों ने कुछ देर के लिए बंद कर दिया। किसानों ने अपने ट्रैक्टर और बड़े ट्रक लगाकर ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे बंद किया। लेकिन जुरूरी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए किसानों ने एंबुलेंस को जाने दे रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का प्रदर्शनकारियों को साफ निर्देश था कि चक्का जाम के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। अगर किसी किसानों द्वारा किसी तरह की अप्रिय घटना की गई तो उनको भी दंडित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button