भोजपुरी फ़िल्म ‘जन्मदाता’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज

डायमंड म्यूजिक एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘जन्मदाता’ का ट्रेलर कल 17 जनवरी 2022 को प्रिया विडिओ से रिलीज होगा। ये जानकारी आज फ़िल्म के निर्माता सुशील कुमार यश ने दी। उन्होंने बताया कि ‘जन्मदाता’ एक स्वच्छ पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी मनोरंजक फ़िल्म है, जिसकी झलक कल साढ़े 4 बजे दर्शकों को देखने को मिलेगी। यह बेहद खास होने वाला है, इसलिए भोजपुरी के सुधि दर्शकों से अपील है कि आप फ़िल्म का ट्रेलर जरुर देखें।

उन्होंने बताया कि ‘जन्मदाता’ के ट्रेलर को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। हमारी इस फ़िल्म में हर्षवर्धन निराला और कनक यादव मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ कृत कुमार, नीलम नीलू, अयाज़ खान, सपना पांडेय, विद्या सिंह, सागर वर्मा, शुभाँगी ,गिरी, रविंद्र सिंह, ओम काशी, विवेक प्रजापति, दक्ष कुमार, अमित चौधरी, पारस नाथ, पूजा विश्वकर्मा, ओम बरनवाल, भोला गुप्ता भी नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म का निर्देशन रुस्तम अली चिश्ती ने किया हैं, जो अब तक कई फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि फ़िल्म जन्मदाता के लेखक अरविंद यादव हैं। म्यूजिक साहिल खान हैं। सिंगर हनी बी, आकाश मिश्रा, अखिलेश सिंह और समीक्षा हैं। डीओपी विजय महाजन हैं। लिरिक्स सोनू शर्मा और ब्लिस्टर बेहद हैं। प्रचारक संजय भूषण पटियाला ,एक्शन अली मंसूर का है। असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक सम्राट, गुड्डू बिहारी, ब्रिजेश यादव ( गुड्डू) हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button