भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगम विहार में झंडारोहण

राज्य
  • बच्चों को स्कूल बैग व गरीब विधवाओं को मुफ्त राशन वितरण किया गया: डॉ0 जौली

दक्षिण दिल्ली भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य कार्यक्रम दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ0 जौली के संग गैर सरकारी संस्था सेवियर फाउण्डेशन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व सांसद रमेश बिधुड़ी को पुष्पाहार भेंट कर जोरदार स्वागत भी किया। इसके साथ ही संगम विहार की 200 गरीब विधवाओं को मुफ्त राशन वितरित किया गया। तथा 75 बच्चों को स्कूल बैग के संग कॉपियॉ पेन, पेंसिल व जमैटरी बाक्स भी भेंट किये गये। इस अवसर पर नेपाली मूल की 6वीं कक्षा की छात्रा कु0 सृष्टी अधिकारी ने मनमोहक नृत्य देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली वासियों को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दीं। तथा दिल्ली की मूलभूत समस्याओं के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार को दोषी ठहराया।

दक्षिण दिल्ली सांसद रमेश बिधुड़ी ने केजरीवाल सरकार को झूठ का पुलिंदा करार देते बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की अधिसूचना केंद्र सरकार के अधीनस्थ है। तथा इसे पूरे भारत में सबसे पहले मोदी सरकार ने लागू करने की घोषणा की। लेकिन केजरीवाल सरकार इस योजना को स्वयं लागू करने की जोर शोर से दुहाई दे रही है।

जोकि सार्वजनिक झूठ के सिवा और कुछ नहीं है। इस अवसर पर डॉ. जौली ने संगम विहार की मुख्य सड़कों के न बनने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार के अकणर्मयता को दोषी ठहराया। तथा जिसके कारण दो बार उद्घाटन हो जाने के बाद भी संगम विहार की मंगल बाजार रोड व रतिया मार्ग रोड पिछले 7 साल में आज तक बन नहीं पाई हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments