भाकपा का समाहरणालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

खगडियाः तीनों कृषि कानून के खिलाफ, महँगाई, भ्रष्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था, मनमाने बिजली बिल वसूली पर रोक लगाने, बेदखल पर्चाधारियों को दखल दिलाने सहित जिले के अन्य ज्वलंत सवालों को लेकर शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने खगड़िया समाहरणालय पर प्रदर्शन किया।

जिले भर से आये प्रदर्शनकारी पहले शहर के लाल बाबू कन्या विद्यालय के मैदान में इक्कठा हुआ।

फिर सीपीआई के जिला मंत्री प्राभकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कतारब( होकर अपनी मांगो के समर्थन में नारे लगाते हुए महात्मा गांधी मार्ग, राजेन्द्र चैक, फ्लाई ओवर ब्रिज होते हुए समाहरणालय द्वार पहुँचे और गिरती कानून व्यवस्था, महँगाई भ्रष्टाचार और अन्य मांगो के समर्थन में नारे लगाते रहे।

सीपीआई के इस जन प्रदर्शन को बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान और खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव ने उपस्थित होकर समर्थन दिया और मांगो को विधानसभा के पटल पर प्रमुखता से उठाने का भरोसा प्रदर्शनकारियों को दिलाया।


समाहरणालय द्वार पर ही पार्टी के सहायक जिला सचिव रविन्द्र यादव की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के महामंत्री अशोक प्रसाद सिंह ने कहा तीनों कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर किसान तीन महीनों से भी अधिक समय से दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं।

देश के अलग अलग हिस्सों में भी किसान आंदोलन जारी है, फिर भी सरकार अपना तानाशाही रवैये बनाये हुए है। अन्य देशों के किसान संगठनों ने भी भारत के किसान आंदोलन को समर्थन किया है।

आज देश के किसान बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। मोदी सरकार खेती किसानी को पूंजीपतियों के समक्ष गिरवी रखने की नीति पर चल रही है।

किसानों की पैदावार का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, आज देश का किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button