ब्रिटिश काउंसिल—इंडिया के साथ मिलकर इंडिया क्राफ्ट वीक का उद्घाटन किया

देश—विदेश

नई दिल्ली: क्राफ्ट कम्युनिटीज को स्थायी आजीविका और अनावरण देने के लिए, महामारी के बाद, नई दिल्ली स्थित सामाजिक उद्यम क्राफ्ट विलेज ने ब्रिटिश काउंसिल के साथ हाथ मिलाकर- इंडिया क्राफ्ट वीक- गुड स्टोरीज अनटोल्ड 2021-चार दिवसीय प्रीव्यू को लाए हैं, जो दिल्ली स्थित ब्रिटिश काउंसिल बिल्डिंग और बीकानेर हाउस में 18 फरवरी से शुरू हो गया है।

मिनिस्टर ऑफ़ ट्राइबल अफेयर्स मंत्री अर्जुन मुंडा ने इंडिया क्राफ्ट वीक के संस्थापक इति त्यागी और सोमेश सिंह के साथ-साथ भारत के ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस की उपस्थिति में दीप और रिबन काटकर उद्घाटन किया।

जहां मनिंदर सिंह नैयर, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कौशल विकास और उद्यमिता परिषद, एसोचैम; बारबरा विकम ओबीई, कंट्री डायरेक्टर, ब्रिटिश काउंसिल इंडिया; जोनाथन कैनेडी, निदेशक कला, ब्रिटिश काउंसिल इंडिया और मनीष सक्सेना, सीईओ एदाम हैंडवॉवन (आदित्य बिड़ला ग्रुप सीएसआर इनिशिएटिव) जैसे कई मुख्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


इस अवसर पर पहले दिन स्वर्गीय श्री यज्ञदत्त शर्मा, प्रसिद्ध हिंदी लेखक और सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड विजेता “भारतीय इतिहास और संस्कृति” का किताब को लॉन्च किया गया और इसके साथ ही ट्रेंडलूम का अनावरण हुआ, जो इंडिया क्राफ्ट वीक और आदित्य बिड़ला ग्रुप आद्याम हांडवोवन द्वारा संयुक्त रूप से क्यूरेट की गई एक ट्रेंड रिसर्च बुक है।

चार दिवसीय यह आयोजन 18-21 फरवरी 2021 से ब्रिटिश काउंसिल और बीकानेर हाउस नई दिल्ली में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चल रहा है। टिकट वर्तमान में फेस्टिवलं टिकटिंग पार्टनर Insider.in पर उपलब्ध हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments