प्रशिक्षण से पराक्रम स्लोगन के तहत अपना राजनीतिक धरातल मजबूत कर रही है कांग्रेस- कन्हैया पाण्डेय

रिपोर्ट -माइकल भारद्वाज बलिया

बलिया- संपूर्ण उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने राजनीतिक धरातल को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण से पराक्रम स्लोगन के तहत हर जिले में अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही है। इसी क्रम में भृगु की धरती बागी बलिया के विधानसभा बांसडीह में प्रशिक्षण का सेक्रेट कार्यक्रम रविवार को आदित्या होटल सहतवार रोड बांसडीह में रखा गया था। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी से जागृति राही, विजय राय ,मनीष सिंहा ,माजम हुसैन आए हुए थे।

हमारे जनपद बलिया ब्यूरो चीफ माइकल भारद्वाज से बात करते हुए कांग्रेस के बांसडीह विधानसभा प्रभारी श्री कन्हैया पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में हमारी पार्टी जनपद से लेकर विधानसभा, ब्लाक तथा बूथ स्तर के टीम को प्रशिक्षण दे रही है।

आगे श्री पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चाहे कोई भी कांड हो उसमें हमारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी मा. प्रियंका गांधी जी जरूर जाती हैं और उनके दुख सुख में शामिल होती हैं जो उन्होंने संघर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में चालू किया है। उसे हम सभी कार्यकर्ता नया बहुत कुछ सीख रहे हैं। अभी हम सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि बूथ स्तर तक संगठन तत्काल मजबूत कर लिया जाए। अगर किसी के साथ अत्याचार होता है तो हम लोग उस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं।

हम सभी उत्तर प्रदेश में किसान ,बेरोजगार भाइयों की लड़ाई लड़ रहे हैं। आगे भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते हुए श्री पांडेय ने कहा वर्तमान की जो सरकार है उसके पास सरकारी संपत्तियां बेचने से फुरसत मिलेगी तब तो जनता के बारे में सोचेगी। भारतीय जनता पार्टी के पास फुर्सत कहां किसानों के बारे में, बेरोजगारों के बारे में ,पिछड़ों के बारे में, अल्पसंख्यकों के बारे में सोचने का। युवा सड़क पर उतरने को मजबूर हैं, रोजगार नहीं मिल रहा है। यह जुमलोः की सरकार है, जुमलाबाजी कर फिर सरकार में आना चाहती है। लेकिन बीजेपी के चाल को जनता समझ गई है। यही डर अब भारतीय जनता पार्टी को सता रहा है।

हमारी पार्टी ने पूरे हिंदुस्तान में महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी मा. प्रियंका जी कहती हैं लड़की हूं , लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी जी ने 40% महिलाओं को रिजर्वेशन देकर टिकट देने और स्कूली लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की बात कही है और हम सभी इस मुद्दे पर खरा उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी की तरह यह जुमला बाजी नहीं है। हमारी पार्टी प्रदेश में युवाओं की लड़ाई लड़ रही है। गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ रही है। जिस तरीके से मनरेगा का योजना माननीय मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बनी थी, ठीक इसी प्रकार की योजना यदि हमारी सरकार बनती है तो किसानों के लिए ,बेरोजगारों के लिए कार्य योजना तैयार किया जाएगा और उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

हमारी पार्टी परिवारवाद करने वाली नहीं है। हम सभी राजनीतिक सिद्धांतों के खिलाफ नहीं है ।कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है ।यही वजह है कि दिन प्रतिदिन हमारी पार्टी की लोकप्रियता पूरे हिंदुस्तान में बढ़ रहा है। जिस तरीके से बिजली की कटौती हो रही है,भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि *अच्छे दिनों का वादा हुआ था और अच्छे रातों का नहीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, पूर्व कमिश्नर विद्याशंकर पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक, मदन कुमार यादव, सोनम बिंद,पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष शाहिद अमली, विजेंद्र पांडेय मुखिया ब्लॉक अध्यक्ष बांसडीह, अत्ताउल्लाह खान ब्लॉक अध्यक्ष रेवती, अभिषेक पाठक ब्लॉक अध्यक्ष मनियर,अनिल तिवारी नगर अध्यक्ष बांसडीह , दीपक तिवारी नगर अध्यक्ष रेवती आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button