झारखण्ड के किसानों का जत्था भी पहुंचा दिल्ली

गाजीपुर बार्डर, दिल्लीः अखिल भारतीय किसान सभा झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष केडी सिंह और ट्रेड यूनियन नेता इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में गाजीपुर बार्डर पर झारखंड के किसानों का जत्था ने धरना दिया।

धरना से पूर्व झारखण्ड के किसानों का जत्था जुलूस के रुप में धरना स्थल पहुंचा। धरने को संबोधित करते हुए केडी सिंह ने कहां कि दुनिया का यह अब तक का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन है, जो लगातार डेढ़ महीने से चल रहा है। दुनिया के इतिहास मे इस ढंग का शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन की कोई मिसाल नहीं मिलती है।

धरने को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता इस्तेखार महमूद ने कहा कि काला कानून वापस नहीं लेने की चाहे जितनी केंद्र सरकार रट लगाती रहे, लेकिन दिल्ली के चारों तरफ लाखों लाख किसानों का जो शांतिपुर आंदोलन चल रहा है वह 26 जनवरी ही नहीं, बल्कि आने वाला 15 अगस्त तक चलता रहेगा, लेकिन बिना कानून वापस लिए देश के अन्नदाता वापस नहीं लौटने वाले हैं। जत्थे में झारखंड से मुख्य रूप से मौजी लाल महतो, देवानंद प्रजापति, खुर्शीद आलम अनवर रफी इत्यादि किसान शामिल हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button