जन्म दिवस पर सावित्रीबाई फूले को याद किया गया

राज्य

बेगूसरायः देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर भाकपा जिला कार्यालय बेगूसराय में श्र(ांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद के मंत्री शंभू देवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिवमंडल सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि जब देश अंधविश्वास, रूढ़िवाद, जातिवाद, बाल विवाह, सती प्रथा जैसे बंधन में कराह रहा था ।

उस दौर में एक दलित महिला आगे आती है और तमाम तरह का अपमान और यातनाएं सहती हुई शिक्षा की जो अलख जगाती है, उसी का फलाफल है वर्तमान समाज में महिला शिक्षा का मौजूदा मुकाम। समाज के क्रमिक विकास में ढेर सारे महापुरुषों ने कुर्बानी दी, उसमें सावित्रीबाई फुले का नाम अग्रगण्य है। गैर बराबरी, शोषण, उत्पीड़न, छुआछूत के खिलाफ लड़ते हुए हमने भी अनगिनत पार्टी नेताओं की शहादत दी है। आवश्यकता है वर्तमान हुकूमत की जनविरोधी, देश विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई को तेज करने की।

किसान आंदोलन के साथ खड़ा होना समय की मांग है। कार्यक्रम को छात्र नौजवान नेता मोहम्मद शाहरुख, मुकेश कुमार, सूरज मालाकार ,गब्बर सिंह, मनीष कुमार, पार्टी नेता अर्जुन सिंह, विनोद पासवान, मोहम्मद सिराज, मोनू कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सावित्री बाई फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए 2 मिनट का खड़े होकर मौन श्र(ांजलि दी गई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments