चुनाव नजदीक आने तक ममता दी भी बोलेंगी जय श्री राम का नाराः अमित शाह

कोलकाता। कूच बिहार जिले में गुरुवार को परिवर्तन यात्रा शुरू करते हुए एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को जय श्री राम के नारे लगाने पर उनको बुरा लग जाता है। उन्होने कहा कि अगर कोई बंगाल में स्लोगन के तौर पर जय श्री राम का नारा लगाता है तो ममता दीदी नाराज होकर उनके साथ अपराधियों जैसे व्यवहार करने लगी हैं।

उन्होनें आरोप लगाया कि ममता दीदी एक विशेष समुदाय का वोट हासिल करने के लिए ऐसी राजनीतिक को बनाये रखना चाहती हैं। मैं पूछना चाहता हैं कि क्या पश्चिम बंगाल में अन्य समुदाय के लोग नहीं रहते हैं। लोग जब जय श्री राम का नारा लगाते हैं तो ममता दी गर्व होने के बजाय अपमानित महसूस करती हैं। श्री शाह ने कहा कि ममता दी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। वह लगातार केंद्र सरकार के साथ लड़ती हैं। इससे क्या यह पश्चिम बंगाल में विकास हो पायेगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यात्रा पश्चिम बंगाल में भ्रष्ट तृणमूल सरकार को खत्म करने की ओर लक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button