शिंजो के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी दुखी, भारत में राष्ट्रीय शोक का ऐलान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के तौर पर नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक (National mourning) रखे जाने की घोषणा की। आबे के सम्मान में नौ जुलाई को सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज (National flag) आधा झुका रहेगा और सरकारी समारोहों का आयोजन नहीं होगा। मोदी के पूर्व पीएम शिंजो आबे बहुत करीबी मित्र थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर रहते हुए मोदी के साथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी का भ्रमण किया था और वहां उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया था।
मोदी ने कहा कि आबे के साथ उनके वर्षों पुराने संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था (When I was the Chief Minister of Gujarat), तब से मैं उन्हें जानता था और हमारी दोस्ती मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद भी जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने मुझपर गहरी छाप छोड़ी।” इससे पहले, जब आबे को गोली मारे जाने की जानकारी सामने आई थी, तो मोदी ने एक ट्वीट कर कहा था कि वह इससे व्यथित हैं। उन्होंने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे (my dear friend shinzo abe) पर हमले की खबर सुनकर व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिजनों और जापान की जनता के साथ है।”




