चार करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन: हर्ष वर्धन

देश—विदेश

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार को राज्य सभा में बताया कि देश में कोरोना वैक्सीन लगाने की गति धीमी नहीं है।

अब तक कुल चार करोड़ 85 लाख लोगों को ही टीका लगाया जा सका है।

डा हर्षवर्धन ने राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि अब तक चार करोड़ 85 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगायी गई।

इनमें दो करोड़ से ज्यादा लोग 60 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं।

डा हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में हो रहे संकोच को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

जिनके बेहतर परिणाम भी सामने निकलकर आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की देश में कमी कहीं नहीं है, राज्यों को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध करायी जा रही है।

देश भर में लगभग 50 हजार सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगायी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के स्वास्थ्य और मुख्य सचिवों से लगातार संपर्क में रहता है और वैक्सीन के संबंध में जहां से भी कोई दिक्कत की जानकारी मिलती है, उसे तुरन्त दूर किया जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments