किसान आंदोलन के समर्थन में मिथिला विवि मुख्यालय व पीजी डिपार्टमेन्ट घंटों रहा बंद

दरभंगा-बिहार। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय के आवाह्न पर भारत बंद के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय, पीजी डिपार्टमेंट आदि को बंद करवा कर घंटो नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में छात्र नेता चन्द्रभूषण झा के नेतृत्व में मार्च करते हुए सभी कार्यालय को बंद करवाया। जहाँ छात्रों के अपील पर कर्मचारियों ने कार्यालय को बंद कर गेट पर ताला लगा कर बाहर निकल गया।

वहीं एआईडीएसओ के ललित कुमार झा की अध्यक्षता में एक सभा हुई। जिसको सम्बोधित करते हुए एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह ने कहा कि जय जवान-जय किसान का नारा देकर सत्ता में आई मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान 9 महिनों से अपनी खेती किसानी को बचाने के लिए दिल्ली के बोडरो पर डटे हुऐ हैं जहाँ सैकड़ों किसानों ने अपनी शहादत दी है।

वही उसी किसान परिवार का जवान बेटा देश की बोडरो पर अपनी शहादत दे रहा है। सरकार के गलत नीतियों के कारण आज सभी वर्ग के लोग त्रस्त है। हम सभी मिथिला विवि में पढ़ने वाले छात्र किसान परिवार से नाता रखते हैं इसीलिए आज हमलोगों ने किसान आन्दोलन में एकजुटता दिखाते हुए विवि को बंद किया है। आज दोनो पालियो की सभी परीक्षा स्थगित कर दिया गया है। मौके पर छात्र नेता चुन्नू ठाकुर, विक्की विराट, प्रशांत कुमार, अभिषेक कुमार, कन्हैया कुमार, सुशील कुमार, रंजन कुमार राम उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button