ओजिवा ने ब्रांड एम्बेसडर के रूप में दीपिका पादुकोण को साइन किया

मुंबई : ओजिवा हाल ही में स्वच्छ प्रमाणित होने के लिए भारत में पहला पोषण ब्रांड होने और यूएस-आधारित क्लीन लेबल प्रोजेक्ट से शुद्धता पुरस्कार और कीटनाशक मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए चर्चा में था।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि फिटनेस से मतलब केवल शारीरिक बनावट से नहीं है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि फिटनेस से मतलब केवल शारीरिक बनावट से नहीं है। बल्कि इससे मतलब मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन लाना है।

एक प्लांट-बेस्ड न्यूट्रीशन ब्रांड ओजिवा ( Oziva )  की ब्रांड एंबेसडर दीपिका ने कहा, “हमेशा से मैं इस बात में भरोसा करती हूं कि फिटनेस से मतलब शरीर की बनावट से कहीं ज्यादा है। फिटनेस से मतलब दिमाग, शरीर और आत्मा को संतुलित करना है, यानि कि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तीनों रूप से फिट होना है। यह हर दिन बेहतर चीजें चुनने के बारे में भी है, ताकि हम हर दिन खुद को बेहतर बना सकें।”

ब्रांड के साथ जुड़ने को लेकर उन्होंने कहा, “ओजिवा के प्रोडक्ट्स और फिलासफी वैसी ही है, जिससे मैं खुद को पूरी तरह से रिलेट करती हूं।”

दीपिका इस ब्रांड की फिलासफी ‘हर तरह से बेटर यू’ को प्रमोट करेंगी। इसका मकसद पौधों से मिलने वाले चीजों से बने सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स के जरिए सभी को ज्यादा फिट, स्वस्थ और बेहतर जीवन देना है।

Related Articles

Back to top button