एनएफआईडब्लू द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

नई दिल्ली। 8 मार्च 2022 को भारतीय महिला फैडरेशन (NFIW) दिल्ली राज्य द्वारा एक विशाल सभा का आयोजन राज्य कार्यालय परिसर आसफ अली रोड दिल्ली में आयोजित किया गया। इस समारोह में जगह कम पड़ने के कारण काफी महिला साथियों को रूम्स मै बैठना पड़ा। इस सभा को सम्बोधित करने वाली महिला नेत्रियां थी रितु पुरी, अध्यक्ष व भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता, अलका श्रीवास्तव, महासचिव , नीतू प्राशर, सह सचिव, ओमवती उपाध्यक्ष, शारदा देवी कोषाध्यक्ष, भारतीय महिला फैडरेशन दिल्ली राज्य, सुनीता जोशी, अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, प्रिया डे, सचिव पुर्वी दिल्ली जिला, ललिता देवी सचिव उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला, लक्ष्मी कुमारी केंद्रीय दिल्ली जिला,अमिता गिरी सचिव दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला महिला फैडरेशन, गीता पश्चिम दिल्ली जिला महिला फैडरेशन व तबस्सुम, आदि थी।

सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिला समस्याओं, अधिकारों व महिला सुरक्षा के मुद्दे उठाए व मांग की सभी योग्य महिलाओं को पैंशन दी जाए, सभी विधाई संस्थाओं में महिलाओं को ३३% प्रतिशत आरक्षण दिया जाय। दिल्ली में सभी कन्या स्टूडेंट्स को पी जी तक निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा दी जाए, सभी को सार्वभौमिक राशन कार्ड दिया जाए व सभी को राशन में दालें, खाने का तेल, नमक, मसाले आदि भी दिए जाएं। सभी गरीब लड़कियों को 8 मीटर सूती व 8 मीटर ऊनी कपड़ा दिया जाए,सभी लड़कियों की शादी में सरकारी कम्युनिटी हॉल निशुल्क दिए जाए, बेहद बढ़ती मंहगाई पे रोक लगाई जाए आदि आदि मांगों को रखा गया।

सभा समारोह के बाद सभी साथियों ने कार्यालय से लेकर दिल्ली गेट होते हुए राजघाट गांधी समाधि तक जलूस निकाला।

Related Articles

Back to top button